*पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल ने थाना महराजपुर व थाना चकेरी का औचक निरीक्षण किया।*
पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल द्वारा दिनांक-25/10/2025 को थाना महराजपुर व थाना चकेरी पहुंचकर थाना परिसर का भ्रमण किया गया तथा कार्यालय अभिलेख, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क व सीसीटीएनएस को देखा गया तथा लम्बित विवेचनाओं को यथाशीघ्र गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु कहा गया। थाना प्रभारी को आगंतुकों/पीड़ितों से सम्मान पूर्वक व्यवहार करने तथा सभी की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुनकर शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
