_दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को थाना चौबेपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौरी लक्खा में मनोज बाजपेयी द्वारा कराए गए एक मंदिर के जीर्णोद्धार स्थल पर तोड़फोड़ की घटना सामने आई। यह मंदिर उनके घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर खेत में स्थित है। अज्ञात समय में गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा मंदिर परिसर में स्थापित भगवान शिव और नंदी की मूर्ति को खंडित कर दिया गया। इस संबंध में मनोज बाजपेयी द्वारा थाना चौबेपुर में नामजद एफआईआर पंजीकृत कराई गई है। पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।_
2025-10-26
