कानपुर

 

तीन नाबालिग छात्राएं स्कूल जाने के बाद लापता, पुलिस जांच में जुटी

 

कानपुर। किदवई नगर थाना क्षेत्र के नटवंनटोला इलाके से तीन नाबालिग छात्राओं के लापता होने की सूचना ने परिवारों में कोहराम मचा दिया है। आज सुबह तीनों छात्राएं स्कूल जाने के लिए अपने-अपने घरों से निकलीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटीं।

 

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एक छात्रा अपने चाचा का मोबाइल फोन अपने साथ ले गई थी। जब परिजनों ने इस नंबर पर फोन किया, तो पता चला कि तीनों छात्राएं कहीं और जा रही हैं। इसके बाद स्कूल पहुंचने पर पुष्टि हुई कि तीनों में से कोई भी छात्रा आज स्कूल नहीं पहुंची थी।

 

घटना की सूचना मिलते ही किदवई नगर पुलिस ने तलाश अभियान शुरू कर दिया। पुलिस परिजनों के साथ मिलकर छात्राओं का पता लगाने में जुटी है। आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और तीनों के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

पुलिस ने लापता छात्राओं का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

“हम सभीबहुत परेशान हैं। पुलिस से गुजारिश है कि वे हमारी बच्चियों को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढ निकालें।”

“यह घटनाबहुत ही चिंताजनक है। अब हम अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर और भी ज्यादा सतर्क हो गए हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *