दिनांक 30 अक्टूबर 2025

 

*समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय सैयद महमूद साहब जी की 29वीं पुण्यतिथि पर सपा का बी एल ए सेमिनार*

 

*सैयद महमूद साहब के सिद्धांतों पर चलकर 2027 में प्रदेश में सपा का परचम लहराएगा*

 

*4 नवंबर से पांचो विधानसभा क्षेत्रो के बूथों पर बी एल ओ के साथ सपा के वी एल ए मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाएंगे*

*हाजी फजल महमूद*

 

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के पदाधिकारियों विधानसभा अध्यक्षो वार्ड अध्यक्षों बी एल ए प्रमुखों का सेमिनार सपा संस्थापक महानगर अध्यक्ष सैयद महमूद साहब पूर्व पार्षद दल के नेता की 29वीं पुण्यतिथि पर बी एल ए सेमिनार महानगर सपा महा अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा हाल नवीन मार्केट में दिन में 2:00 बजे आरंभ हुआ

 

सेमिनार का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया

 

सेमिनार में सर्वप्रथम सपा संस्थापक सपा अध्यक्ष सैयद महमूद साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी नीतियों पर चलकर बी एल ए अभियान मजबूती से चलाने का आवाहन किया

 

इसके बाद सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधित करते हुए कहा कि सपा के संस्थापक माननीय श्री मुलायम सिंह यादव जी ने तत्कालीन महानगर अध्यक्ष सैयद महमूद साहब को 75 जिलों में सर्वश्रेष्ठ संघर्ष तथा संगठन की व्यापक क्षमता की तारीफ करते लखनऊ में खचाखच भरे स्टेडियम में सम्मानित किया था

 

सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधित करते हुए कहा कि सपा महानगर 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक सपा के बी एल ए सरकारी बी एल ओ के साथ मिलकर प्रत्येक मतदाता के द्वार जाकर प्रत्येक बूथ पर गणना प्रपत्र भरवाएंगे एक गणना प्रपत्र बी एल ओ के पास रहेगा तथा दूसरा मतदाता को बी एल ओ के हस्ताक्षर करके देगा इस कार्य में सपा पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी देकर प्रशिक्षण दिया जाएगा

 

प्रदेश सचिव के के शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद अपने पिता सैयद महमूद साहब के पद चिन्हो पर चलकर पीड़ीए अभियान मजबूती से चलाकर शहर की पांचो सीटों पर सपा का परचम लहराने की जो तैयारी की है वह 2027 में सपा की सरकार बनवाएगी

 

पूर्व विधायक सतीश निगम ने संबोधन में कहा कि सपा के संस्थापक अध्यक्ष सैयद महमूद साहब ने सपा संगठन की जो नीव डाली उससे हाजी मुश्ताक सोलंकी 1996 में विधायक बने

 

पूर्व सांसद तथा राष्ट्रीय सचिव माननीय श्री राजाराम पाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सैयद महमूद साहब महानगर के समाजवादी जननायक थे उन्होंने दलित पिछड़ों को जोड़कर सपा के संगठन की जो नीव रखी वह 2027 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाएगी ।।

 

इस अवसर पर सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल मह‌मूद,पूर्व सांसद राजा रामपाल,पूर्व विधायक सतीश निगम,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह,वीरसेन यादव,सचिन तांगडी,कमलेश ओमर,फैसल महमूद,नंदलाल जयसवाल,आनंद शुक्ला,महेंद्र सिंह,सत्यनारायण गहरवार,शबाब अबरार,रजत मिश्रा,जमाल अंसारी,फैज महमूद,उदय द्विवेदी,शादाब आलम,दीपक खोटे,के के मिश्रा,प्रवीण मिश्रा,अरशद दद्दा,मुमताज मंसूरी,राजेंद्र जयसवाल,हेमंत गुप्ता,इशरत इराकी,हाजी यूनुस बदरे,मोहम्मद सलमान हाशमी,तारिक गुड्डू,अमित चौरसिया,सलीम गाजी चंदन बादशाह,अश्विनी निगम,नवीन दीक्षित,अमन बक्सरिया,रौनक,अमित मिश्रा,अजय श्रीवास्तव,सुनील यादव,मुकेश दीक्षित,तुषार श्रीवास्तव,धीरज गुप्ता आदि सैकड़ो लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *