भाजपा का प्रबुद्ध बर्ग सम्मेलन आज राजपुर में होगा आयोजित

उपरोक्त सम्मेलन राजपुर स्थित गुलाब वाटिका गेस्ट हाउस में दोपहर 1 से होगा शुरू

उपरोक्त कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा जनपद के जनप्रतिनिधि दर्ज कराएंगे अपनी सहभागिता

ओम जी पाठक ब्यूरो प्रमुख डे टुडे इंडिया

कानपुर देहात। भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आज राजपुर में स्थित गुलाब वाटिका गेस्ट हाउस में दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।

उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कुंवर अविनाश प्रताप जी सिंह चौहान , तथा जिला मीडिया प्रभारी विकास जी मिश्रा ने संयुक्त रूप से हिंदी दैनिक डे टुडे इंडिया को बताया कि उपरोक्त प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में जनपद के जनप्रतिनिधियों के अलावा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे
उपरोक्त सम्मेलन में भारी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष ने जनपद के जनसामान्य को उपरोक्त सम्मेलन में भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *