*कानपुर में प्राइवेट इंस्टीट्यूशन में हो रहा फ्रॉड दलाल से छात्र परेशान*

रावतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अभिनव ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में हंगामा तब हो गया जब दो छात्राओं के साथ फ्रॉड हो गया

एक दलाल विकाश नामक युवक ने रिंकू के एकाउंट में 1 लाख 10 हज़ार रुपए ले लिए ऐसा छात्राओ और उनके परिजनों का कहना है

और आश्चर्य की बात तो ये निकली कि इंस्टीट्यूशन ने दलाल के कहने पर तीन सेमेस्टर का पेपर देने दिया और अब जब चौथा सेमेस्टर के लिए दोनो छात्राएं पेपर देने से मना कर दिया

कहने लगे की दोनो छात्रा का एक भी रुपए फीस ही जमा नहीं है वहीं ईस प्रकरण को जानकारी पाते ही छात्रनेता अभिजीत राय मौके पर इंस्टीट्यूशन में पहुंचे और पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गई

छात्रनेता अभिजीत राय का कहना है कि ऐसे इंस्टीट्यूशन में दलालो ने कहर मचा के रखे हैं और छात्रों के साथ फ्रॉड करने का धंधा कर रहे हैं

अगर दोनो छात्र की फीस जमा नहीं थी तो तीन सेमेस्टर का पेपर कैसे देने दिया कहीं दलाल का संबंध इंस्टीट्यूशन से तो नहीं है

इसकी जांच होनी चाहिए और छात्र छात्राओ के साथ के न्याय होना चाहिए मौके पर रावतपुर थाने की पुलिस मौजूद रही और वार्ता करती रही

छात्रनेता राय ने कहा अगर छात्रों को न्याय नहीं मिलता है तो कुछ ही दिनों में वृहद आंदोलन करेंगे

इस इंस्टीट्यूशन के खिलाफ और जिलाधिकारी के पास इसकी शिकायत लेकर जाएंगे और कानपुर के शिक्षा के मंदिर में दलाली नहीं होने देंगे

इंस्टीट्यूशन में हंगामा चलता रह फिलहाल पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और बातचीत चल रही है

छात्र नेता अभिजीत राय का कहना है अब देखना है कि छात्राओ के साथ न्याय होता है या नही अगर न्याय नही हुआ तो ईस इंस्टीट्यूशन को भारी संख्या में घेरने का कार्य करेंगे और वृहद आंदोलन प्रदर्शन करेंगे

ये जांच का विषय है कि दलाल और इंस्टीट्यूशन की कितनी सहभागिता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *