विजय होने के लिए चोटी से एड़ी तक का जोर लगा रही है

कानपुर नगर। समाजवादी पार्टी 2022 चुनाव में बहुमत से विजय होने के लिए चोटी से एड़ी तक का जोर लगा रही है वहीं महिलाओं को पार्टी से जोड़ने और उन्हें संबोधित करने के लिए समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह नवीन मार्केट में बने सपा कार्यालय पहुंची।
जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिवादन किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि महिलाएं अपनी पार्टी अखिलेश को चुनेंगी और 2022 में हम बहुमत से विजयी होंगे l

इन्द्र देव भी ना रोक पाए सपा कार्यकर्ताओं का जोश

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद कानपुर प्रथम आगमन पर जुही सिंह का स्वागत पुर्व महिला सभा नगर अध्यक्ष दीपा यादव के नेतृत्व में बड़े ही जोर शोर के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने जाजमऊ गंगा पुल पर किया।इस दौरान दीपा यादव ने जूही सिंह को तलवार और मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया।वही सपा पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि महिला सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष को देखने के लिए सपा कार्यकर्ताओं में गजब का जोश है। वही पूर्व नगर उपाध्यक्ष आशू खान ने कहां की बड़ी संख्या में सिख समाज ने जूही सिंह का स्वागत फूल मालाओं के साथ किया। पूर्व नगर उपाध्यक्ष आशु खान ने कहा कि बरसात भी सपा कार्यकर्ताओं के जोश को नहीं कम कर पाई। मुख्य रूप से उपस्थित संजय सिंह, हरप्रीत सिंह बब्बर, आशु खान, मो अकरम,राहुल यादव,नीलम,दीपिका मिश्रा,रीना गुप्ता, कमलेश ,राहुल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *