कानपुर ब्रेकिंग

 

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 2.52 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

 

पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज!

 

एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि अगस्त में आरोपियों ने एक व्यक्ति को मैसेज भेजकर क्रिप्टो करेंसी में निवेश का लालच दिया था।

 

बातचीत के बाद पीड़ित को विश्वास में लेकर आरोपियों ने उससे 13 अलग-अलग बैंक खातों में करीब 2.52 करोड़ रुपये जमा करा लिए।

 

रकम मिलने के बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर दिए!

 

शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

जांच के दौरान आरोपी राम निवास के मोबाइल फोन से लगभग 1.40 करोड़ रुपये की क्रिप्टो करेंसी के लेनदेन के साक्ष्य मिले।

 

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम का इस्तेमाल कहां किया गया और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *