पनकी पुलिस को मिली बड़ी सफलता — चोरी गया डीसीएम ट्रक बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

कानपुर में थाना पनकी पुलिस ने ट्रक चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गया डीसीएम ट्रक बरामद कर लिया है। यह ट्रक 1 नवंबर 2025 की रात करीब 1 बजे न्यू ट्रांसपोर्ट नगर से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किया गया था।वादी दीपक सचान पुत्र नरेंद्र सचान निवासी मालवीयनगर, पुखरायां (कानपुर देहात) की तहरीर पर पुलिस ने 5 नवंबर 2025 को मुकदमा अपराध संख्या 441/2025 धारा 303(2) BNS में दर्ज कर जांच शुरू की थी।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चोरी गया डीसीएम (UP 41 BT 8203) को पांडु नदी पुल के पास, कलापुरवा की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे मैदान से बरामद किया। इस दौरान दो अभियुक्तों संदीप कुमार (निवासी सदरपुर, बाराबंकी) और अनुज सिंह (निवासी राधेनगर बड़ेल, बाराबंकी) को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के खिलाफ धारा 303(2)/317(2) BNS के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह भदौरिया के निर्देशन में चौकी प्रभारी इंडस्ट्रियल एरिया उपनिरीक्षक लोकेश पटेल, उपनिरीक्षक शिवकुमार, सरवन कुमार, अमित सिंह, नीरज कुमार, महेश सरोज, शैलेंद्र रजौलिया,हेड कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *