*पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल महोदय द्वारा वाहन स्क्रैप व्यापारियों के साथ थाना फजलगंज पर बैठक आयोजित की गई…*

 

▪️दिनांक 06 नवम्बर 2025 को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा थाना फजलगंज पर क्षेत्र में वाहन स्क्रैप का कार्य करने वाले व्यापारियों के साथ बैठक की गई।

बैठक में पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि स्क्रैप हेतु लाए गए प्रत्येक वाहन का विवरण रजिस्टर में अंकित करें तथा वाहन का सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वाहन चोरी का न हो या किसी अवैध गतिविधि में प्रयुक्त न हुआ हो।

▪️ यदि कोई संदिग्ध वाहन या व्यक्ति पाया जाता है या वाहन चोरी/अवैध गतिविधि से जुड़ा प्रतीत होता है, तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा सके।

 

बैठक के माध्यम से पुलिस व व्यापारियों के बीच समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *