स्टेशन पर चोरी छीनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाया अभियान
जीआरपी का मुखबिर तंत्र एक्टिव मोड पर
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर लगातार हो रही चोरी – छीनैती की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा के लगातार मॉनिटरिंग व निर्देशन के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कानपुर सेंट्रल दुष्यंत कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में रेल में और स्टेशन पर हो रही चोरी की घटनाओं को रोकथाम व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा अनावरण के लिए प्रभारी निरीक्षक कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 6 नवंबर 2025 को प्लेटफ़ॉर्म , सर्कुलेटिंग एरिया , यात्री प्रतीक्षालय से होते हुए रेलवे ट्रैक का मुआयना करते हुए समय रात 3:30 पर हैरिसगंज पुल से करीब 50 60 कम दूरी पर पीपल के पेड़ के निकट चेकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को दर्द पहुंचा जिसमें एक का नाम राहुल तिवारी पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम तिवारी निवासी अशोक थाना पहाड़ीपुर जिला चित्रकूट उम्र लगभग 24 वर्ष दूसरा राहुल यादव पुत्र चंद्रभान निवासी अहोदा थाना मरका जिला बांदा उम्र करीब 20 वर्ष को आवश्यक पर बलप्रयोग कर गिरफ्तार किया गया दोनों अभियुक्त से पूछताछ करी जिसमें उन्होंने बताया की स्टेशन के आउटर पर लुक छुपाकर ट्रेनों को धीमी होते ही खिड़की तथा दरवाजे के नजदीक जो भी यात्री का सामान या मोबाइल को टारगेट कर चोरी छेनैती करते हैं चोरी छेनैती में मोबाइल फोन को अपनी मजबूरी बताकर बाहर भेच देते हैं , जबकि राहुल तिवारी पुत्र राधेश्याम तिवारी के ऊपर चोरी छेनैती की धाराओं पर 6 से 7 मुकदमे लगे हैं एक मुकदमा जीआरपी थाना कानपुर सेंट्रल , बाकी छह मुकदमे कर्वी जीआरपी थाना से लगे है ।
वही दूसरे अभियुक्त राहुल यादव जिसके ऊपर कानपुर सेंट्रल जीआरपी , बांदा जनपद व फतेहपुर से मुकदमे चोरी छेनैती की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है । मौके पर दोनों की तलाशी में दो मोबाइल बरामद हुए जिनकी लगभग कीमत ₹100000 गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम :
ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल , उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव , उप निरीक्षक शिव बाबू यादव , उप निरीक्षक शशिकांत सरोज , उप निरीक्षक नीरज कुशवाहा , हेड कांस्टेबल अभय प्रताप सिंह , हेड कांस्टेबल विशाल सिंह , हेड कांस्टेबल वैश् खान , हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रताप सिंह , हेड कांस्टेबल सोहेल खान , कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह , कांस्टेबल बलवंत चौधरी , कांस्टेबल शिवेंद्र कुमार , कांस्टेबल राहुल कुमार , कांस्टेबल मनीष यादव , थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल , उप निरीक्षक राधा मोहन , हेड कांस्टेबल शिव प्रकाश , सर्विलांस सेल कार्यालय अनुभाग प्रयागराज ।
