कानपुर ब्रेकिंग….
CSJM विश्विद्यालय के कुलपति विनय पाठक हुए कंगाल, कोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर बेटे की शादी समारोह का आयोजन शैक्षणिक संस्थान में करवा रहे हैं।
कुलपति विनय पाठक पर लगा आदेश उल्लंघन का आरोप — छात्र संघ बहाली मोर्चा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति विनय पाठक पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि कुलपति अपने पुत्र का विवाह समारोह विश्वविद्यालय परिसर के भीतर आयोजित कर रहे हैं, जो कि यूजीसी के दिशा-निर्देशों और माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशों का उल्लंघन है।यूजीसी और कोर्ट दोनों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की भूमि या भवन का उपयोग निजी, व्यावसायिक या सामाजिक आयोजनों जैसे विवाह, मेला, या व्यापारिक कार्यक्रमों के लिए नहीं किया जा सकता।इस मामले को लेकर छात्र संघ बहाली मोर्चा ने जिलाधिकारी कानपुर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस निजी समारोह पर तुरंत रोक लगाई जाए।नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।विश्वविद्यालय प्रशासन से पूछा जाए कि परिसर का निजी उपयोग किस नियम के तहत किया गया।जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि कोर्ट और यूजीसी के आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।छात्र संघ बहाली मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वे संवैधानिक आंदोलन शुरू करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।इस दौरान अभिजीत राय, अनस शाहू, शरद कनौजिया, प्रशांत राजावत, विष्णु पाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
