*थाना क्षेत्र बेकनगंज में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल द्वारा पैदल गश्त*

 

आज दिनांक 07.11.2025 को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज तथा एक प्लाटून पीएसी के साथ थाना बेकनगंज क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।गश्त के दौरान पुलिस उपायुक्त सेंट्रल द्वारा क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों व मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

 

उन्होंने मस्जिदों पर लगी ड्यूटीयों का निरीक्षण कर तैनात पुलिस बल को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।श्री श्रवण कुमार द्वारा क्षेत्रीय थाना प्रभारी व ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों से वार्ता कर उन्हें स्थानीय स्तर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस उपायुक्त ने कहा कि त्योहारी एवं संवेदनशील अवसरों पर पुलिस का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा, सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

 

उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *