*थाना अरौल क्षेत्रान्तर्गत मकनपुर स्थित मदार साह की मजार पर प्रतिवर्ष लगने वाले पारंपरिक मेले के अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री आशुतोष कुमार द्वारा मेले स्थल का भ्रमण कर संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया*
*भ्रमण के दौरान मेले में मौजूद पुलिस बल, यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।साथ ही मेले के आयोजकों से संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही मेले में आने वाले नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित थाना प्रभारी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।भ्रमण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री कपिल देव सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर श्री मंजय सिंह, तथा थाना प्रभारी अरौल मय पुलिस बल मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है ताकि मेले का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।*
