दिनांक 7 नवंबर 2025

 

*सपा चुनाव रणनीति टीम की बैठक*

—————————————

 

*सपा महानगर 10 नवंबर 2025 को दो दर्जन से अधिक मतदान केद्रों पर आपत्ति डी यम शहर को सौंपेंगे*

*हाजी फजल महमूद*

 

कानपुर शुक्रवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर चुनाव रणनीति टीम की बैठक शाम 05:00 बजे सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय साथ नवीन मार्केट में आरंभ हुई

 

बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया

 

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने जिला निर्वाचन अधिकारी का मतदान केद्रों पर संशोधन सुझाव का पत्रांक 7.11.2025 को सपा चुनाव रणनीति टीम को पढ़कर सुनाया

 

सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने सपा महानगर की पांचो विधानसभा क्षेत्रो के अध्यक्षों को प्रशासन की बैठक का पत्र प्रति जारी करते हुए कहा कि रणनीति टीम मतदान केद्रों का सर्वेक्षण कर 10 नवंबर को दिन में 3:00 बजे 1607 बूथों के 342 मतदान केद्रों के दो दर्जन से अधिक मतदान केद्रों पर आपत्ति के साथ सुझाव दाखिल करेंगे।।

 

बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,महासचिव संजय सिंह बंटी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,परमवीर सिंह,रजत मिश्रा,कुलदीप यादव,सुनील बाजपेई,अरविंद पाल,एहसास बॉबी,शादाब नानू आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *