*कानपुर*

 

*ई-रिक्शा चोर गिरोह का पर्दाफाश*

 

*कानपुर पुलिस की बड़ी सफलता*

 

*तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार*

 

*कई थानों में दर्ज हैं संगीन मुकदमे*

 

*एंकर:—कानपुर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। स्वरूपनगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है,,,,ये गिरोह लंबे समय से शहर में ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी पेशेवर वाहन चोर हैं,,,,ये कई थानों में वांछित थे। इनसे पूछताछ में कई अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है*।

 

*वीओ:—कानपुर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहतस्वरूपनगर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता। गिरफ्तार किए गए आरोपी —आकाश यादव, विशाल मिश्रा और मोहित कनौजिया — तीनों पर कानपुर नगर के अलग-अलग थानों में हत्या, लूट और चोरी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं,,,,इन आरोपियों के कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा और अन्य आपराधिक साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं,,,,पुलिस का कहना है,,,,कि यह गिरोह रात के समय सुनसान इलाकों से ई-रिक्शा चोरी कर उन्हें कबाड़ियों को बेच देता था*।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *