
दिनांक 8 नवंबर 2025
*चुनाव आयोग के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी की आकंलन रिपोर्ट*
*एस आई आर का पांचवा दिन कागज में जीएसटी 18 फ़ीसदी होने के कारण गणना प्रपत्रों की छपाई 120 घंटे लेट रही*
*गणना प्रपत्रों का अंबार लेकिन बीएलओ मतदाता परिवारों में गणना प्रपत्र फार्म नहीं पहुंचा रहे*
*गणना प्रपत्रों को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने के लिए 15 दिन का समय चुनाव आयोग ने न बढ़ाया तो गणना प्रपत्र में 5 दिन पिछड़ने के कारण पारदर्शिता में संदेह बढ़ेगा*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर शनिवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर गणना प्रपत्र आकंलन समिति की बैठक शाम 3:00 बजे सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय साथ नवीन मार्केट में आरंभ हुई बैठक में गणना प्रपत्र की आकंलन रिपोर्ट तैयार करके महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने समिति को आकंलन रिपोर्ट पढ़कर सुनाया
बैठक में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आकंलन रिपोर्ट पर संबोधन करते हुए कहा कि गणना प्रपत्रों के कागज में पहले जीएसटी 12% थी जिसे सरकार ने बढ़ाकर 16% कर दी जिसकी वजह से गोविंद नगर आर्य नगर सीसामाऊ कैंट किदवई नगर पांचो विधानसभा क्षेत्रो के 342 मतदान केद्रों के 1607 बूथों के लिए 70 लाख गणना प्रपत्र नियमावली को छापने में 5 दिन पिछड गए जिसकी वजह से बी एल ओ ने अभी तक गणना प्रपत्र की दो प्रति प्रत्येक मतदाता को तथा नए मतदाता हेतु फार्म 6 तथा कटवाने तथा संशोधन हेतु फार्म 7 व 8 भी बी एल ओ नहीं दे पा रहे हैं जिससे आशंका बढ़ गई है कि 4 दिसंबर 2025 तक गणना प्रपत्र भरवाने में पारदर्शिता का अभाव झलकना आरंभ हो गया है
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी को महानगर की पांचो विधानसभा क्षेत्रो की वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए लिखा है कि यदि चुनाव आयोग ने 15 दिन यानी 19 दिसंबर 2025 तक गणना प्रपत्र भरवाने का समय बढ़ाने में रुचि ना दिखाई तो जल्दबाजी में पारदर्शिता के साथ खिलवाड़ होगा जिससे लोकतंत्र की मजबूती के लिए गैर जिम्मेदाराना संकेत जाएगा।।
बैठक मे महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह,आनंद शुक्ला,सत्यनारायण गहरवार,रजत मिश्रा, नंदलाल जयसवाल,मो सारिया, एहसास बॉबी,दानिश खान,गोविंद चौहान,इरफान मंसूरी,राजू पाल आदि लोग मौजूद रहे।।
