
सपा व्यापार सभा की मासिक बैठक एस आई आर पर चर्चा
ऑनलाइन खरीदारी पर विरोध, व्यापार हो रहा चौपट
कानपुर, समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की मासिक बैठक नवीन मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में व्यापार सभा नगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन व्यापार सभा महासचिव जफरुल हसन के द्वारा किया गया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एस आई आर पर चर्चा की साथ ही साथ व्यापार में हो रही समस्याओं से भी अध्यक्ष को अवगत कराया। बैठक के दौरान व्यापार सभा नगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने कहा कि व्यापार में जो आपदा आ रही है सबसे बड़ी समस्या हम लोगों के बीच ऑनलाइन खरीद पर है जिसके कारण व्यापार शून्य हो गया है। केंद्र में बैठी सरकार को इससे ज्यादा फायदा हो रहा है लेकिन जो व्यापारी टैक्स देता है इस टैक्स से केंद्र में भाजपा की सरकार शासन कर रही है भाजपा सरकार को व्यापारी की कोई चिंता नहीं आगे कहा कि एस आई आर लागू हो गया है आपके क्षेत्र में बीएलओ वोटर लिस्ट लेकर घर घर जा रहे हैं आप उनको नागरिकता का प्रमाण देकर वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने का काम करें। बैठक के दौरान महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, व्यापार सभा नगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, महासचिव जफरुल हसन, प्रदेश कार्यकारी सदस्य काले खान,राजेंद्र जयसवाल आशीष यादव अश्मित सिंह शुभम गुप्ता दिनेश शुक्ला समीउल्लाह संदीप तिवारी मोहम्मद रिजवान गोपाल सिंह भूरे जौहरी ओमप्रकाश गुप्ता सचिन सिंह अरुण पांडे इकबाल आदि लोग रहे।
