देश,प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अधिक पार्टी प्रत्याशियों की जीत जरूरी – सतीश महाना
कानपुर, देश व प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अधिक पार्टी प्रत्याशियों की जीत जरूरी है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझें और मतदाताओं का सहयोग करें। बूथ लेवल एजेंट (बीएलए टू) चार दिसम्बर तक हर घर दस्तक देकर हर व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने का संकल्प लेकर बूथों पर जुट जाएं। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को वोटर लिस्ट से जोड़ना भाजपा का संकल्प है। मैं स्वयं अभियान की निगरानी करूंगा। सोशल मीडिया की टीम और युवा मोर्चा ऑनलाइन वोटर बनने में लोगों की मदद करें। भाजपा सिर्फ एक राजनैतिक दल नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का आंदोलन है। ये बातें शनिवार को खत्री धर्मशाला में आयोजित महाराजपुर विधानसभा की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कार्यशाला में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहीं।सतीश महाना ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की सक्रियता से होती है। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि यह अभियान संगठन के लिए जनता से जुड़ने और विश्वास बढ़ाने का अवसर है।यदि किसी परिवार का नाम पहले से उसी पते पर मतदाता सूची में दर्ज है तो अन्य सदस्यों को अलग से प्रमाण पत्र देने की जरूरत नहीं है।भाजपा दक्षिण जिला मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मतदाता किसी भी परेशानी में voters.eci.gov.in पर जाकर “बुक ए कॉल” एप के माध्यम से अपने बीएलओ से सीधे संपर्क सकते हैं।बीएलओ 48 घंटे के भीतर कॉलबैक कर समस्या का समाधान करेंगे। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1950 डॉयल कर किसी भी तरह की मदद ले सकते हैं।
यहां गणेश शुक्ला,ज्ञानू अवस्थी, विनय मिश्रा, संजय तिवारी, सुमित कश्यप, अनीता परमार, नंदू शुक्ला, लक्ष्मी निषाद, बीडी राय, पार्षद सौम्या शुक्ला,कैलाश पांडेय, दिप्ती तिवारी, पवन दीक्षित, नरोत्तम दादू, भवानी शंकर राय आदि मौजूद रहे।
