आज 8 नवंबर
*मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एस .आई. आर) को लेकर आर्यनगर विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।*
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में एस.आई.आर को लेकर आर्यनगर विधानसभा के तीनों मंडलों के अध्यक्षों मंडल प्रभारियों व मंडल महामंत्रियों एक अति महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि हम सब राजनैतिक दल के कार्यकर्ता है और राष्ट सेवा के भावना से दिन रात विभिन्न अभियानों कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा कार्यों में लगे रहते है।किंतु एक राजनैतिक दल होने के कारण चुनाव जीतना और सरकार बनाना हमारा कर्तव्य है सन 2003 के बाद ये अवसर प्राप्त हो रहा की इस एस ,आई आर के माध्यम से हम फर्जी मतदाताओं,घुसपैठियों , रोहिंग्यो को मतदाता सूची से बाहर कर सके और वास्तविक मतदाताओं के साथ एक त्रुटिरहित मतदाता सूची के माध्यम से चुनाव में उतरे।और स्वस्थ सुदृढ़ लोकतंत्र की स्थापना करे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एम एल सी सलिल विश्नोई ने कहा आर्यनगर विधानसभा भारतीय जनता पार्टी की दृष्टि से सबसे ऊर्जावान विधानसभा है फिर भी हम लगातार चुनाव हार रहे इसकी समीक्षा हम सबको करनी चाहिए। एस. आई आर के माध्यम से हम बोगस वोटरों को मतदाता सूची से बाहर कर सकने का अवसर मिला है। इस 90 दिन के अभियान में हम सबको सीमा पर खड़े सैनिक की तरह सजग रह कर ऐसे बी . एल.ए 2 की नियुक्ति करनी है जो बी. एल.ओ के साथ सहयोग कर के वास्तविक मतदाता सूची का निर्माण करा सके। सलिल विश्नोई ने कहा मै आप से वादा करता हु अगर हम त्रुटिरहित मतदाता सूची का निर्माण करा लेगे तो 2027 के चुनाव में पार्टी जिस भी कार्यकर्ता को टिकट देगी उसको जीता का विधासभा भेजूंगा।
बैठक में प्रमुख रूप जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,मंडल प्रभारी पूनम कपूर,नवाब सिंह,अभियान संयोजक रोहित साहू मंडल अध्यक्ष योगेश पांडे, रमा शंकर अग्रहरि,दीपक शुक्ला ,महामंत्री आशीष तिवारी,नीता मिश्रा,नितेश सोनकर विवेक जायसवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *