बड़ा चौराहा पर दो साल के लिए लागू होगा डायवर्जन, बदली यातायात व्यवस्था

मेट्रो के दूसरे फेज के निर्माण के लिए बड़ा चौराहा पर किए गए ट्रैफिक डायवर्जन का ट्रायल पूरा हो गया। पांच फेज में ट्रायल पूरा किया गया। छोटी-मोटी दिक्कतों को नजरअंदाज कर डायवर्जन पर मुहर लगा दी गई है। गुरुवार से दो साल के लिए डायवर्जन लागू कर दिया गया।

डायवर्जन रूट पर सहूलियत के लिए ट्रैफिक व स्थानीय थाने की पुलिस के साथ मेट्रो की तरफ से मार्शलों की तैनाती की जाएगी। ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए पांच फेज में ट्रायल किया गया था। निर्माण के दौरान बड़ा चौराहा से फूलबाग की ओर जाने वाला रूट दो साल के लिए ब्लॉक कर दिया ।

बड़ा चौराहा से फूलबाग की ओर जाने वाले वाहनों को चेतना चौराहा वाया मेघदूत तिराहा होते हुए फूलबाग की ओर जाना होगा। मॉल के सामने फूलबाग की ओर जाने वाले मार्ग को ब्लॉक कर दिया गया है। फूलबाग से बड़ा चौराहा की ओर आने वाले वाहनों को मॉल के सामने से ही गुजारा ।

इसी तरह का डायवर्जन प्लान होगा। हालांकि ट्रैफिक पुलिस के अफसर और मेट्रो के अधिकारी एक बार और इसको लेकर बातचीत करेंगे। अगर कुछ नया तय होगा तो डायवर्जन में बदलाव किया जाएगा। कुल मिलाकर गुरुवार से डायवर्जन पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।

कलक्ट्रेट रोड से नहीं गुजरेंगे बड़े वाहन
ट्रैफिक पुलिस ने मेघदूत तिराहा वाया कलक्ट्रेट रोड से चेतना चौराहा की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर रोक लगा दी है। इन वाहनों को वीआईपी रोड वाया सरसैया घाट चौराहा से होते हुए चेतना चौराहा से बड़ा चौराहा की ओर आना होगा। कलक्ट्रेट रोड से सिर्फ दोपहिया वाहनों, ई-रिक्शा व हल्के वाहनों को जाने की अनुमति होगी।

सप्ताह के शुरुआती दिनों में ट्रैफिक अधिक रहता है, इसलिए सोमवार और मंगलवार को आखिरी दौर का ट्रायल किया गया। जो सफल रहा है। गुरुवार से डायवर्जन को पूरी तरह से लागू कर दिया गया हैं। आगे अगर कोई खामी मिलेगी तो उसको सुधारा जाएगा। – बीबीजीटीएस मूर्ति, डीसीपी ट्रैफिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *