*सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाने का महत्व आपके मन मे यह सवाल तो आता ही होगा कि, सात सफ़ेद घोड़ों की तस्वीर लगाने का क्या रहस्‍य है ? तो चलिये जान लेते हैं इस बारे में विस्‍तार से। वास्तु शास्त्र के अनुसार दौड़ते सात सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाना बहुत ही शुभ होता है*

 

*अगर आप अपने घर या दफ्तर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाते हैं, तो यह आपके कार्य में गति प्रदान करता है। दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत के प्रतीक होते हैं। खासकर सात दौड़ते हुए घोड़े व्यवसाय की प्रगति का सूचक माने गए हैं*

 

क्योंकि शास्त्रों के अनुसार सात अंक सार्वभौमिक है, प्राकृतिक है।

व्यापार में प्रगति के लिए अपने ऑफिस की केबिन में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाएं। इन तस्वीरों को लगाते हुए इस बात का ध्यान रखें कि घोड़ों का मुंह ऑफिस के अंदर की ओर आते हुए होना चाहिए और दक्षिण दीवार पर तस्वीर लगानी चाहिए।

 

दौड़ते हुए घोड़े प्रगति के प्रतीक होते हैं ये कार्य में गति प्रदान करते हैं और जो व्यक्ति बार-बार इन घोड़ों को देखता है, इसका सीधा असर व्यक्ति की कार्यप्रणाली पर पड़ता है। अतः ये घोड़े आपके कार्य में गति प्रदान कर सफलता दिलाने में मददगार साबित होंगे।

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर को घर में लगाने का महत्व बताया गया है क्योंकि यह तस्वीर आपकी सफलता को गति देती है।दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर में खासतौर पर सात घोड़ों की तस्वीर लगाना प्रगति पाने के लिए लाभकारी मानी जाती है।

 

वैसे तो इस प्रकार की तस्वीर को घर में कहीं पर भी लगा सकते हैं लेकिन इसे घर की पूर्व दिशा में लगाने से अधिक लाभ मिलता है।इस तस्वीर को घर में लगाने से जल्दी ही अच्छी नौकरी, नौकरी में प्रोमोशन और सामाजिक मान-सम्मान के अलावा धन लाभ का भी योग बनता है।

 

दौड़ते हुए 7 सफेद घोड़ों की तस्वीर से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है जो आपको प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की और सफलता दिलाती है।ध्यान रखें कि ,अकेले घोड़े के तस्वीर ना लगाएँ क्योंकि इससे आपको फायदा की जगह नुकसान हो सकता है इससे धन का मार्ग रुकता है। जब भी लगाऐ सात घोड़ों की तस्वीर लगाऐ।

 

सात घोड़ों की तस्वीर आपके करियर में बरक्कत लाती हैं और सात घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से जीवन में धन संबंधी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलते। स्थाई रूप से घर में लक्ष्मी का निवास होता है, इसके लिए घर के मुख्य हॉल के दक्षिणी दीवार पर, घर के अंदर आते हुए मुख वाले घोड़े की तस्वीर लगाना चाहिए।

घोड़े का फोटो खरीदते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि घोड़े का चेहरा प्रसन्नचित मुद्रा में हो, ना कि आक्रोशित हो।

 

ध्यान रखें की घोड़े शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक हैं और खासकर सफेद घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक होते हैं, इसलिए घर और ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को लाने के लिए सफेद सात घोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *