वर्षा की तबाही से लोग अस्त-व्यस्त
रूरा कानपुर देहात। मौसम विज्ञान ने पहले ही 3 या 4 दिनों मे भारी वर्षा होने की चेतावनी दे दी थी। जो गत 14 सितंबर से लगातार बारिश हो रही है जिसमें 16 सितंबर को जबरदस्त बारिश होने से लोग घरों में कैद हो चुके हैं। सड़कों गलियों नालियों यहां तक की नदी नालों में पानी शमा नहीं पा रहा है। यहां तक की लोग बाजारों हाटों व जरूरी काम के लिए कहीं नहीं जा पा रहे हैं। जिसमें पालतू और आवारा घूम रहे जानवर बेहाल हैं। लोगों का मानना था कि शायद अब बरसात नहीं होगी यहां तक की वर्षा होने वाले नक्षत्र कम रह गये थे। हालांकि पंचांग में गत 13 सितंबर को सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में आ चुका था और वर्षा का वाहन महिष था जिससे ज्योतिष जाननेवाले लोगों ने वर्षा होने की संभावना भी जताई थी जिसका असर सामने दिखाई पड़ता है। इस वर्षा से गत 48 घंटे से गांव और कस्बे में विद्युत के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। इनवर्टर भी काम नहीं कर रहे हैं। जिससे मच्छरों ने अपना आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। वही जानवरों के सामने और बड़ी समस्या देखी जा सकती है। सरकार और प्रधान ने मिलकर भले ही मनरेगा में गांव का विकास व पानी निकास की बड़ी व्यवस्था कर ली हो लेकिन फिर भी कोई गांव ऐसा नहीं है जहां पानी ना भरा हो और नालियां चोक ना हो जिला प्रशासन से मांग है कि गांव गांव सर्वे कराया जाए जिसमें बहुत से लोगों को इस भयंकर बरसात में जान माल एवं घर गिरी जैसी समस्याओं से लोगों को चिन्हित कर रिपोर्ट शासन तक भेजी जाय और उन्हें अहेतुक सहायता से वंचित न रखा जाए। यह सलाह आम ग्रामीणों ने एक राय होकर व्यक्त की है।
2021-09-16
