राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ओमकार शाखा का वार्षिक उत्सव कमला नेहरू पार्क जवाहर नगर में धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। स्वयंसेवकों ने शारीरिक ,योग औरआसन के अत्यधिक प्रभावी कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।एकल गीत और गण गीत प्रस्तुत किया गया।

वार्षिकोत्सव में मुख्य वक्ता बीएनएसडी कॉलेज के प्रवक्ता डॉक्टर दिवाकर मिश्र ने शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन हेतु पांच बिंदुओं पर्यावरण, सामाजिक समरसता, नागरिक शिष्टाचार, कुटुंब प्रबोधन और स्वबोध पर विस्तार से विचार व्यक्त किये ।अपने उद्बोधन में डॉक्टर मिश्र ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना का वर्णन करते हुए बताया कि 1925 में विजयदशमी के दिन संघ की स्थापना डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी द्वारा नागपुर के मोहते के बाड़े में की गई थी। उन्होंने कहा की जब महात्मा गांधी की हत्या का गलत आरोप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगाया गया तो संघ ने यह निश्चय किया कि उसे अपने स्वयंसेवकों को राजनीतिक क्षेत्र में भेजना चाहिए। इसी निर्णय के परिणाम स्वरूप 1951 में भारतीय जन संघ की स्थापना की गई। संघ के विचारों को राजनीतिक क्षेत्र में ले जाने की जिम्मेदारी भारतीय जनसंघ और उसके वर्तमान कलेवर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं ।

वार्षिकोत्सव में प्रमुख रूप से नगर शारीरिक प्रमुख रमेश जी शाखा कायवाह संजय जी शाखा मुख्य शिक्षक धर्मेंद्र जी संतोष बाजपेई रामेंद्र त्रिपाठी त्रिभुवन जी गोपी जी प्रमोद जी मंगल जी और ऋषि जी ने विभिन्न शारीरिक ,योग और आसन का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *