वारंटी अभियुक्तों पर धर पकड़ की कार्यवाही

 

अपराध पर अंकुश व शांति भंग के दृष्टिगत वांछित अपराधियों पर न्यायालय का शिकंजा

 

कानपुर ,

 

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर लगातार अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे पुलिस एक्टिव मोड पर जहां तक अपराध की बात करें तो पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा के लगातार मॉनिटरिंग वी निर्देशन के क्रम में पुलिस अधीक्षक कानपुर दुष्यंत कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षक में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण तथा अंकुश लगाने की कार्यशैली के चलते प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 9 नवंबर 2025 को रेलवे स्टेशन के समस्त प्लेटफॉर्म , सर्कुलेटिंग एरिया के आसपास के स्थान की सघन चेकिंग व भ्रमण के दौरान उप निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी चौकी जीआरपी गोविंदपुरी के साथ हमराही हेड कांस्टेबल रमेश कुमार सिंह द्वारा थाना अंतर्गत एक शातिर अपराधी जिसका नाम होरीलाल पुत्र धुबवा चौधरी निवासी ग्राम निखोदा थाना महेवाघाट जनपद कौशांबी , उत्तर प्रदेश उम्र लगभग 35 वर्ष को आवश्यक बल प्रयोग कर अभियुक्त को दबोचा जिस पर जीआरपी द्वारा मुकदमा संख्या 445/ 25 धारा 115/2 , 352 , 351 / 3 बीएस के इस शातिर वांछित अभियुक्त को रेलवे स्टेशन गोविंदपुरी पर अपराध कार्य व शांति भंग होने की संभावना के दृष्टिगत न्यायालय व मानव अधिकार आयोग के आदेशों व निर्देशों के चलते अभियुक्त पर विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया ।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम :

 

ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल , उप निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह , प्रभारी चौकी जीआरपी गोविंदपुरी , उप निरीक्षक मनोज कुमार , हेड कांस्टेबल रामेंद्र कुमार सिंह , हेड कांस्टेबल विशाल सिंह , हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रताप सिंह , हेड कांस्टेबल अभय प्रताप सिंह , हेड कांस्टेबल वैश खान , हेड कांस्टेबल शिव सिंह , कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह व कांस्टेबल राहुल मिश्रा , कांस्टेबल अश्विनी कुमार , थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *