महिला सभा आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाएगी — जूही सिंह

कानपुर , समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के प्रथम नगर आगमन पर सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान के नेतृत्व में महिला सभा की नगर अध्यक्ष नूरी शौकत ने अपनी सैकड़ों महिला पदाधिकारियों के साथ महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह को फूल माला पहनाकर समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष अजय यादव अज्जू ने गणेश जी की मूर्ति देकर अपने निजी कार्यालय में स्वागत
अभिनंदन किया! समाजवादी पार्टी के में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न व भ्रष्टाचार बहुत अधिक बढ़ गया है महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने में भाजपा सरकार असफल साबित हो गई है! इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान, महिला नगर अध्यक्ष नूरी शौकत, उपाध्यक्ष अजय यादव अज्जू, निखिल यादव, सम्राट विकास यादव, अन्नू गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *