पीडीए व्यापारी पंचायत,बीएलओ पंचायत पर चर्चा

 

 

 

कानपुर, समाजवादी पार्टी कानपुर नगर व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के आदेश अनुसार सपा व्यापार सभा प्रभारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष किदवई नगर विधानसभा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खान की अध्यक्षता में पीडीए व्यापारी पंचायत,बीएलओ पंचायत का आयोजन किदवई नगर स्थित आलू मंडी में किया गया। पंचायत के दौरान एस आर पर चर्चा की गई। व्यापार सभा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप रखड़ा ने बताया कि घर घर सरकार के बीएलए पहुंचकर फॉर्म बांट रहे हैं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनके मिलकर वोट बैंक बढ़ाने का काम करें अगर लापरवाही हो तो मतदान का अधिकार आप खोदेगे। इसी प्रकरण में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खान ने कहा कि व्यापारियों का सबसे बड़ा मुद्दा ऑनलाइन है ऑनलाइन पर वस्तुएं सस्ती मिलती हैं जिसकी वजह से व्यापार चौपट हो गया है। नगर सचिव ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मौजूदा सरकार को ऑनलाइन व्यापार से काफी मुनाफा हो रहा है लेकिन उसको व्यापारियों की चिंता नहीं है व्यापारी ही सरकार बनाता है लेकिन भाजपा की सरकार में व्यापारी अपने को ठगा महसूस कर रहा है। व्यापार सभा सचिव ऋषि राज अग्रवाल ने बताया कि व्यापार में काफी खामियां हो रही है जिसकी जिम्मेदार सरकार है। बैठक के दौरान व्यापार सभा नगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल व्यापार सभा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप रखड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साकिब कुरैशी नगर सचिव ओम प्रकाश गुप्ता विधानसभा अध्यक्ष चमन सोनकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन सिंह व्यापार सभा सचिव ऋषि राज अग्रवाल शिवम सिंह वार्ड 14 अध्यक्ष हाजी मुबारक रितु सोनकर संध्या चौरसिया शुभम वर्मा, मोइनुद्दीन अहमद, अरुण पांडे, आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *