कानपुर नगर

विश्वविद्यालय परिसर में 25 नवंबर से शुरू होगी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं

– 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं कैंपस की परीक्षाओं में करेंगे प्रतिभाग

– विवि परिसर में संचालित 148 प्रोग्राम के 1325 पेपर कराए जाएंगे

– प्रथम सेमेस्टर के 6000, तीसरे सेमेस्टर के 4718, पांचवें सेमेस्टर के 2658, सातवें सेमेस्टर के 679, और नौवें सेमेस्टर के 58 छात्र होंगे शामिल

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिसर के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार 25 नवंबर से शुरू हो रही हैं। परिसर की परीक्षाएं 18 दिसम्बर तक चलेंगी। इस परीक्षा में विश्वविद्यालय परिसर के संचालित 148 प्रोग्राम के 1325 पेपर में लगभग 15 हजार से ज्यादा छात्र शामिल होंगे।

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या

इस परीक्षा में प्रथम सेमेस्टर के 6 हजार, तीसरे सेमेस्टर के 4718, पांचवें सेमेस्टर के 2658, सातवें सेमेस्टर के 679, और नौवें सेमेस्टर के 58 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगी।

विश्वविद्यालय परिसर के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बी पी सिंह ने बताया कि विवि परिसर की परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए दूसरे विभाग के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा। साथ ही परीक्षा के दौरान डीन एकेडमिक्स, परीक्षा प्रभारी और वरिष्ठ प्रोफेसर समय-समय पर औचक निरीक्षण भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस परीक्षा से छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक साम्रगी न ले कर आएं। पकड़े जाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि परिसर में 19 विभागों को परीक्षा केंद्र भी बनाया गया है। पूर्व की भांति इस बार भी परीक्षाएं छात्रों के स्वविभाग में कराई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *