#कानपुर समाचार

 

*लापता युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका*

 

 

कानपुर नगर। बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपूरा सोसाइटी के पास से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के मकसद की जांच शुरू की गई है।

 

स्थानीय लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि यह युवक सोमवार की शाम को घर से बाजार जाने के लिए निकला था और उसके बाद से लापता था। परिजनों ने लंबे इंतजार के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी।

 

शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने पड़ोस के एक गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मृतक के साथ पहले से ही आरोपियों का विवाद चल रहा था।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *