आदर्श लोकदल ने 7 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

कानपुर, आदर्श लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी कोतवाली के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा! ज्ञापन के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में बढ़ती महँगाई, बढ़ता अपराध, बलात्कार की घटनायें, हत्यायें, मॉबलिचिंग, धर्मानान्तरण, अर्न्तजातीय विवाह लवजिहाद, कालाबाजारी एवं मिलावटखोरी जैसी घटनायें निरन्तर घट रही हैं। आपका ध्यान निम्न बिन्दुओं पर आकर्षित करना चाहता हूँ, उत्तर प्रदेश में लगातार खाद्य पदार्थों, डीजल, पेट्रोल व गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी पर अंकुश लगाया गया। मिलावटखोरी व कालाबाजारी करने वालों पर रासुका लगायी जाये। धर्मानान्तरण, लवजिहाद, मॉबलिंचिंग व अर्न्तजातीय / अतधार्मिक विवाह करने वालों के साथ अराजक तत्वों द्वारा जो नंगा नाच किया जा रहा है! उसे तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाया जाये।किसान विरोधी बिल को वापस लिया जाये। बलात्कार व हत्याओं पर अंकुश लगाया जाये। उत्तर प्रदेश में पूर्ण रूप से शराब बन्द की जाये।आपसी भाईचारा व सद्भावना बिगाड़ने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये। उपरोक्त बिन्दुओं को गम्भीरता से लेते हुये उचित कार्यवाही करने का कष्ट करेगें एवं उत्तर प्रदेश में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था को बनाये रखने का कार्य करेगें। ज्ञापन के दौरान शाकिर अली उस्मानी प्रदेश अध्यक्ष, सोनेलाल गौतम अध्यक्ष, भा०स्वतंत्र संघर्ष मोर्चा, कुलदीप सक्सेना, नगर अध्यक्ष स्वराज पार्टी, मनोज बाल्मीकि राष्ट्रीय महासचिव, मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रण्ट आदि लोग मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *