सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज अमित चौरसिया एवं प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज द्वारा समस्त थाना कर्नलगंज पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।इस दौरान क्षेत्र के संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा साइकिल मार्केट, पी.पी.एन. मार्केट, चुन्नीगंज एवं मेट्रो स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सुरक्षा जांच की गई।
महोदय द्वारा चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन पर तैनात मेट्रो सुरक्षाकर्मियों को ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया गया कि दिल्ली में हुई घटना के दृष्टिगत सभी अधिकतम सतर्कता बरतें, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें तथा होशियारी एवं सजगता से चेकिंग सुनिश्चित करें।
