दिनांक 11 नवम्बर 2025 को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा थाना नजीराबाद क्षेत्रांतर्गत जे.के. मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग एवं भ्रमण किया गया।
क्षेत्र में हाई अलर्ट के दृष्टिगत यह कार्रवाई की गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग करने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए गए।
