अरमापुर थाना प्रभारी पर पक्षपात के आरोप, पीड़ित महिला ने की न्याय की गुहार

 

कानपुर — अरमापुर थाना प्रभारी मनोज पांडेय, जिन्हें हाल ही में नगर निगम का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है, एक बार फिर विवादों में हैं। आरोप है कि उन्होंने मुर्गा मंडी क्षेत्र में अवैध निर्माण और कब्जों पर एकतरफा कार्रवाई करते हुए ग़रीब विधवा महिला फूलमती की दुकान को ध्वस्तीकरण के लिए कहा, जबकि अन्य अवैध दुकानों और नट समाज के अवैध निवासों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।बल्कि क्षेत्र में अवैध टेम्पो स्टैंड संचालन पर किया हुआ है अनदेखा और मुर्गा मंडी में बाहर की तरफ़ संचालित हो रही दुकानों पर कोई कार्यवाही नहीं लेकिन पीड़ित परिवार विधवा महिला फूलमती और उसके ग़रीब बेटे नितिन वर्मा पर फ़िर आरोप लगाने के लिए आमदा हैं।पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाना प्रभारी ने व्यक्तिगत रंजिश में आकर महिला के बेटे नितिन वर्मा पर ज़बरन कार्रवाई की तैयारी कर ली है। वहीं मुर्गा मंडी में कई अन्य दुकानें अवैध रूप से संचालित हो रही हैं, जिन्हें कथित रूप से पुलिस संरक्षण प्राप्त है।फूलमती ने कानपुर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल से न्याय की गुहार लगाई है और क्षेत्रीय थाना प्रभारी से बचाव की अपील की है।पीड़ित परिवार ने कहा — “हम गरीब हैं, लेकिन थाना प्रभारी द्वारा किए जा रहे अन्याय के आगे झुकेंगे नहीं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *