कानपुर उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा
कानपुर, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कानपुर महानगर प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा द्वारा जिला अधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें मूल्यांकन सूची मे वाणिज्य औद्योगिक भूमि के दरो में अत्यधिक असमानता है जिसमें व्यापारियों,उद्यमियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है मूल्यांकन सूची की कमियों को दूर करने हेतु एक समिति गठित की गई है जिस पर व्यापार मंडल द्वारा आपके समक्ष एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जा रहा है जो जनहित मे है।
जिलाधिकारी द्वारा उपरोक्त ज्ञापन पर यह आश्वासन दिया गया कि आपकी बातों को पुन विचार किया जाएगा। इस समस्या के लागू होने से कानपुर के हर क्षेत्र के व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा!ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुनील बजाज, मंडल अध्यक्षश्री विजय पांडे जी महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी, विवेक गुप्ता, जी निर्मल त्रिपाठी सौरभ त्रिवेदी गुलशन जायसवाल ओम प्रकाश चौटाला आदि उपस्थित रहे
