कानपुर

 

कानपुर में अलर्ट, पुलिस ने शुरू किया सघन चेकिंग अभियान

दिल्ली धमाके के बाद यूपी में सुरक्षा कड़ी

 

दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी के तहत कानपुर पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शनिवार रात से ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

पुलिस टीमों द्वारा रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। शहर के सभी बॉर्डर क्षेत्रों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है। खास तौर पर काली फिल्म लगी गाड़ियों को रोककर जांच की जा रही है। वहीं, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।पलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *