कानपुर
ATS ने कानपुर मेडिकल कॉलेज से डॉ. शाहीन के रिकॉर्ड कब्जे में लिए, AK-47 के साथ हुई थी गिरफ्तार
शाहीन कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत थी
कानपुर: हरियाणा के फरीदाबाद से जिस डॉक्टर शाहीन सिद्दीकी के पास एके-47 मिला था, वह कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत रही हैं. एटीएस की टीम मंगलवार की सुबह मेडिकल कॉलेज आई थी. टीम ने मेडिकल कॉलेज से डॉ. शाहीन के सारे रिकार्ड्स अपने साथ ले गई है. इसकी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय काला ने पुष्टि की है.
गौरतलब है कि सोमवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने लखनऊ से डॉक्टर शाहीन सिद्दीकी को आतंकी मॉड्यूल से कनेक्शन होने के सबूत मिलने पर गिरफ्तार किया था. पुलिस को शाहीन की कार से एक-47 भी बरामद हुआ था. डॉक्टर शाहीन फरीदाबाद आतंकी साजिश में गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है. मुजम्मिल इस महिला डॉक्टर की कर का इस्तेमाल करता था. शाहीन का पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद और अंसार गजवत उल हिंद से जुड़े होने के आरोप है.मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ के मुताबिक, शाहीन का लोक सेवा आयोग से हुआ था चयन. 2009-2010 के बीच कन्नौज में राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए तबादला भी हुआ था. फिर साल 2013 में मेडिकल कॉलेज कानपुर से अचानक बिना सूचना लापता हो गयीं. सूबे में चर्चा के बाद मेडिकल कॉलेज में रिकॉर्ड चेक कराया गया.
