प्रथम जिला स्तरीय इंटर स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में के0पी0 वाई और सनशाइन स्कूल विजेता।वीरेंद्र स्वरूप श्याम नगर स्कूल और एम0आर0 जयपुरिया नारा मऊ स्कूल उपविजेता रहे
जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर के तत्वाधान में यूथ आर्चरी एकेडमी कानपुर नगर में आज दिनांक 11 .11 .2025 को तीरंदाजी खेल के प्रति खिलाड़ियों को जागरूक करने हेतु प्रथम जिला स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कानपुर नगर के 25 स्कूलों के 300 बच्चों ने प्रतिभाग किया इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर आफ पुलिस में तीर चला कर किया। विशिष्ट अतिथि जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर के महासचिव राजा भरत अवस्थी व धनश्यामदास शिवकुमार नागरिक हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य श्री वृष भूषण मिश्रा ने खिलाड़ियों को तीरंदाजी खेल के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने इंडियन राउंड व रिकॉर्व बो प्रतिस्पर्धा में अंडर 10, अंडर 13, अंडर 15 व अंडर 17 बालक/बालिका वर्ग में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों का परिणाम निम्नवत है।
जिला तीरंदाजी संघ कानपुर महासचिव राजाभरत अवस्थी ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्राफी देकर सम्मानित किया , विजेता खिलाड़ी पदक हुआ ट्रॉफी पाकर बहुत ही उत्साहित है उनके उत्साह को देखते हुए महासचिव राजा भरत अवस्थी ने बहुत ही जल एक नवीन तीरंदाजी प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा की जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर के अध्यक्ष श्री श्रेयांश कपूर, सहसचिव संदीप कुमार पासवान , कोच फागू महतो, दीपक शर्मा ने विजेता हुए खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी । इस प्रतियोगिता में जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर के ऑफिशल , विकास जायसवाल, विशाल सविता, शिवम वर्मा, देवांश तिवारी, श्रेयांश श्रीवास्तव, इमारन अहमद, अश्विनी, देवराज दीक्षित, उत्कर्षसरोज, शांभवी, आयुष दायमा, हरि शुक्ला,आदि ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया
