आज दिनांक 12.11.2025 को श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

• ⁠इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों, अनाउंसमेंट क्षेत्र, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर, फुट ओवर ब्रिज, पार्किंग स्थलों सहित आस-पास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता व गहनता के साथ चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों व सामानों की तलाशी ली गई तथा अनावश्यक रूप से स्टेशन परिसर में भ्रमण करने वालों से पूछताछ की गई।

• ⁠इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा, अनुशासन एवं सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

• ⁠ ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतत निगरानी बनाए रखें,यात्रियों के सामान की जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए,किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कानूनी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *