जय हिंद सर,
आज दिनांक 12.11.2025 को श्रीमान प्रभारी निरीक्षक थाना पनकी कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत *मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रतनपुर चौकी क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन के विषय में हेल्पलाइन नंबर 1090 ,1076, 1098, 112, 181,1930 आदि** की जानकारी दी गई तथा UPCOP ऐप से प्राप्त होने वाली जन सुविधाओं एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि) एवं महिला सशक्तिकरण अभियान व राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई एवं महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनके समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया–
*#थाना पनकी कमिश्नरेट कानपुर नगर*
