दिनांक 12/11/2025
*400 दुकानें जलकर राख 15 करोड रुपए का नुकसान*
*सरकार की ओर से राहत नहीं दुकानदार परिवारों की स्थिति भयावाह होकर खराब*
*सपा सर्वेक्षण कर पूरी रिपोर्ट प्रशासन व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को सौंपेगी*
*हाजी फजल महमूद*
समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में एक प्रतिनिध मंडल ने आज दिनांक 12:11:2025 को प्रातः 4:00 बजे 216 कैंट विधानसभा के अंतर्गत बाकरगंज बाजार में लगी भीषण आग से लगभग 400 दुकानें जलकर राख हो गई है इस भीषण अग्निकांड में लगभग 15 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है प्रतिनिधिमंडल ने बाकरगंज बाजार पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया इस भीषण आग में छोटे दुकानदार पूरी तरह से बर्बाद और तबाह हो गए हैं उनके सामने रोजी-रोटी की विकराल समस्या खड़ी हो गई है
परंतु इस भीषण आग की घटना होने के बाद अभी तक कानपुर शहर का एक भी प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा और ना ही घटना की कोई जानकारी ली आग से पीड़ितों को सरकार ने अनाथ छोड़ दिया है इनकी कोई शुद्ध लेने वाला प्रशासन अधिकारी नहीं है
प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद प्रदेश सचिव के के शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष दीपक खोटे यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष शादाब आलम सैयद जुनैद नगर सचिव आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
