*कानपुर*

*मिशन शक्ति 5.0 के तहत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ थीम पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर आधारित साइबर सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कानपुर कन्या इंटर कॉलेज, किदवई नगर में किया गया। यह कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग, हब टीम द्वारा कॉलेज की प्रधानाचार्या के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइबर सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी प्रोफाइल, पासवर्ड सुरक्षा आदि विषयों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098 एवं 112 की जानकारी देते हुए इनका आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग हब टीम से जिला मिशन समन्वयक मोनिका यादव उपाध्याय, जेंडर स्पेशलिस्ट शैल शुक्ला एवं रागिनी श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या, अध्यापिकाएँ एवं छात्राएँ भी सम्मिलित हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *