आज 12 नवंबर
*विधानसभा स्तर पर होने वाली पदयात्राओं (एकता यात्राओं)के संदर्भ में भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस कमिश्नर से मिला।*
सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्मजयंती समारोह अभियान के अंतर्गत कानपुर उत्तर जिले की चारों विधानसभाओं में पदयात्राओं (एकता यात्राओं)का आयोजन किया जाना है ।आज इस विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में पदाधिकारी कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से मिले।जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पुलिस कमिश्नर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि प्रत्येक विधान सभा में आठ किलोमीटर की यात्राओं का आयोजन किया जाएगा यात्राओं के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था रहे जिससे आम जनमानस के लिए यातायात व्यवस्था सुगम रहे और सुरक्षित रहे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि *सीसामऊ *विधानसभा की पदयात्रा(एकता* यात्रा)*14 नवंबर का प्रातः 11 बजे ग्वालटोली चौराहे से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए संगीत टॉकीज चौराहे पर समाप्त होगी।
*कल्याणपुर विधानसभा की* *एकता यात्रा 16 नवंबर* को प्रातः 10 बजे पनकी रोड सी.एन.जी पेट्रोल पम्प के पीछे कल्याणपुर ट्रामा सेंटर से विभिन्न मार्गो से होता हुआ आवास विकास नंबर 3 मेजर चौहान स्मारक पर समाप्त होगी
*गोविंद नगर विधानसभा की *एकता* यात्रा 17 नवंबर प्रातः* 10 बजे राम लला स्कूल रावतपुर गांव से प्रारंभ होकर बर्रा 3 के डी ए मार्केट में समाप्त होगी।
*आर्यनगर विधानसभा की एकता यात्रा* 20 नवंबर को प्रातः 10 बजे सरस्वती शिशु मंदिर जी एन के कॉलेज से प्रारंभ होकर विधान सभा के विभिन्न मार्गो से होते हुए जी एन के कॉलेज बड़े चौराहे पर समाप्त होगी।
पुलिस कमिश्नर से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से जितेंद्र विश्वकर्मा राजू,अभिनव दीक्षित शिवांग मिश्रा,आकाश शुक्ला,अनुपम मिश्रा,विनय सिंह पटेल रहे।
