
दिनांक 13 नवंबर 2025
*सपा नेताओं एवं पीड़ीए टीम ने कानपुर महानगर जिलाधीश को बाकरगंज अग्निकांड में दुकानदारों को हुए करोड़ों रुपए के नुकसान पर आकंलन रिपोर्ट सौपी*
*दुकानदारों को पक्की दुकानें निर्माण मूल्य पर दिए जाने की मांग*
*तीसरी बार आग लगने से दुकानदार तबाही की ओर*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर गुरुवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के पदाधिकारियों तथा पीडीए टीम ने आज दिन में 1:00 बजे कानपुर महानगर जिलाधिकारी महोदय को बाकरगंज में 400 दुकानों में भीषण आग लगने से कपड़ा गल्ला जूता चप्पल रेडीमेड किराना मर्चेंट सब्जियाँ फलों सहित सभी दुकानों में आग ने दुकानदारों को बर्बाद कर दिया है जिससे 15 करोड रुपए से ज्यादा नुकसान से दुकानदार व्यापारी बर्बाद हो जाने से तबाही की ओर चला गया है प्रशासन ने तत्काल सहायता नहीं दी तो दुकानदार व्यापारियों की स्थिति भयावाह हो जाने के कारण उपरोक्त आशय का ज्ञापन सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में सपा तथा पीड़ीए मिशन ने सौपा
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि बाकरगंज में सन 2014 से अभी तक तीन बार आग लग चुकी है दुकानदार आर्थिक परेशानी के कारण कर्ज लेकर व्यापार चला रहा था लेकिन नगर निगम तथा सरकार ने बाकरगंज के दुकानदारों की दुकाने आज तक टीन सेड डालकर पक्की नहीं बनवाई गई है जबकि नवीन मार्केट के सामने परेड बाजार की दुकाने पक्की बनाई गई है प्रशासन लागत मूल्य पर रोजगार तथा क्षति बचाने के लिए दुकाने व्यापारियों को आवंटित कर दी जाए तो व्यापार के साथ परिवारों तथा कामगारों को बचाया जा सकता है
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधन में आगे कहा कि बाकरगंज अग्निकांड में नुकसान से पीड़ित दुकानदारों की 106 लोगों की सूची सौंप दी है शेष का नुकसान की आकंलन रिपोर्ट 24 घंटे के बाद दे दी जाएगी जिलाधिकारी से मांग की है कि पक्की दुकानें बनाने के साथ बिजली विभाग उनको बेवजह परेशान ना करे तथा उनकी मदद करें।।
ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद प्रदेश सचिव के के शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू महासचिव संजय सिंह सेंगर परमवीर सिंह गंभीर आंनद शुक्ला रजत मिश्रा दीपक खोटे शादाब आलम सैयद जुनैद आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे।।
