आज 13 नवंबर

*आर्यनगर विधानसभा की गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान की कार्यशाला संपन्न।*

आज मतदाता पुनरीक्षण अभियान ( एस.आई.आर) की आर्यनगर विधानसभा की कार्यशाला ज्ञान भारती इंटर कॉलेज बिरहाना रोड में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इस अवसर पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनैतिक दल के रूप में ही कार्य नहीं करती बल्कि सेवा समर्पण और राष्ट निर्माण के लिए कार्य करती है।इसलिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान में भाजपा के सभी कार्यकर्ता एक एक घर जा कर यह सुनिश्चित करे कि हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में हो इसलिए बी एल ए 2 चार दिसम्बर तक यह संकल्प ले कर घर घर दस्तक दे कर हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने में सहयोग करे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एम. एल. सी सलिल विश्नोई ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा एस.आई.आर अभियान संगठन का मतदाता से जुड़ने और विश्वास बढ़ाने का अवसर है।कहा कि जिन लोगों के नाम वर्ष 2003 तक की मतदाता सूची में नहीं मिलेगा उनका प्रमाण पत्र या अन्य आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन होगा । जिन परिवारों के सदस्य पहले से सूची में दर्ज हैं उनका प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन होगा। जिन लोगों के नाम किसी कारण वश अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराएंगे। यदि किसी परिवार का नाम पहले से उसी पते पर मतदाता सूची में दर्ज है तो परिवार के अन्य सदस्यों को अलग से प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि मतदाता बुक ए कॉल ऐप के माध्यम से और टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर मदद ले सकते है और बी. एल ओ 48 घंटे के अंदर मतदाता को कॉल बैक कर के उनकी समस्या का समाधान करेंगे।

कार्यशाला का संचालन जिला कार्यालय मंत्री व एस आई आर अभियान के आर्य नगर विधानसभा के संयोजक रोहित साहू ने किया।

कार्यशाला में प्रमुख रूप प्रमोद त्रिपाठी,धर्म प्रकाश गुप्ता,पूनम कपूर,सुनील साहू,ऋचा सक्सेना,नवाब सिंह,चंदशेखर शर्मा,योगेश पांडे, रमा शंकर अग्रहरि,दीपक शुक्ला,सुनीता गौड़,पार्षद अमित गुप्ता सहित सभी बी.एल. ए 2 उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *