कानपुर नवाबगंज में रुई के गोदाम में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में स्थित रुई के गोदाम में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना सुबह 10:21 बजे मिनी कंट्रोल रूम को मिली, जिसके बाद दमकल विभाग तुरंत हरकत में आ गया।सीएफओ के निर्देशन में कर्नलगंज फायर स्टेशन से दमकल की दो यूनिट और एफएसएसओ कर्नलगंज की टीम मौके पर पहुंची। रुई जैसे अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ से भरे गोदाम में आग भड़कने के बावजूद दमकलकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए अति अल्प समय में आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया।हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे क्षेत्र में राहत की सांस ली गई। दमकल विभाग का कहना है कि समय पर मिली सूचना और तेज़ी से की गई कार्रवाई की वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
