
दैनिक…………
बाल दिवस के अवसर पर के.एन. पब्लिक स्कूल लाजपत नगर द्वारा शुक्रवार को लाजपत नगर ग्राउंड में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के चेयरमैन श्री रजत आदित्य दीक्षित उपस्थित हुए।
बच्चों को संबोधित करते हुए श्री दीक्षित ने कहा कि देश का भविष्य बच्चों के हाथों में है और उनका समग्र विकास तभी संभव है जब शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद को भी समान महत्व दिया जाए। उन्होंने कहा, “खेल अनुशासन, नेतृत्व और संघर्ष का पाठ पढ़ाते हैं। मैदान में मिली हार और जीत ही जीवन में आगे बढ़ने की सबसे बड़ी सीख बनती है। विद्यालय यदि खेलों को बढ़ावा देंगे तो निश्चित ही देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मिलेंगे।”
उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया तथा भविष्य में खेल संबंधी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संचालन गुनीत कौर ने किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राघवेंद्र दुबे रवि (उपाध्यक्ष, लाजपत नगर मंडल), प्रबंधक कंचन निगम, डॉ. अनंत विजयम निगम, राहुल रस्तोगी, आकाश दीक्षित, पूजा गौड़, सविता, मोनिका पॉल, मनोज मिश्रा,निखिल गुप्ता, शोभित सिंह, सुनीता, प्रिया, हरप्रीत सहित कई गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों को खेलों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
भवदीय
कंचन निगम
प्रबंधक के एन पब्लिक स्कूल
मो. 9918470777
