कानपुर 14 नवंबर

सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशाल एवं उत्साहपूर्ण पदयात्रा निकाली गई। उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, सांसद रमेश अवस्थी एवं सुरेश अवस्थी के नेतृत्व में यह पदयात्रा ग्वालटोली चौराहे से भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के उदघोष के साथ प्रारंभ हुई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा धारण कर देशभक्ति का अद्भुत संदेश दिया।

पदयात्रा ग्वालटोली से होते हुए चुन्नीगंज, बजरिया, पी रोड, लेनिन पार्क एवं आनंद बाग के रास्ते आगे बढ़ी। पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने पदयात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों व नारों के वातावरण ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति की भावनाओं से सराबोर कर दिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया यह ऐतिहासिक पदयात्रा संगीत टॉकीज चौराहे पर समाप्त हुई, जहां एक संक्षिप्त सभा का आयोजन किया गया।।

समापन सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिस वंदे मातरम में भारत की आत्मा बसती है, उसे कांग्रेस ने खंडित कर प्रस्तुत किया। वंदे मातरम में देवी शक्ति की पंक्तियों को हटाना उन क्रांतिकारियों का अपमान है जिन्होंने वंदे मातरम गाते हुए देश की आजादी की नींव रखी और हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा।

उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की उस परंपरा का निर्वहन करती है जिसने भारत को स्वतंत्रता दिलाई और आज उसे विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है।

पदयात्रा में भारी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से आकाश शुक्ला, गौरव पांडे, भानु प्रताप सिंह, इंद्रजीत खन्ना, आलोक पांडे, विवेक शर्मा, धीरज मोहन पांडे, पदयात्रा संयोजक मुनेंद्र राजपूत, लक्ष्मी कोरी, शेफाली निगम, बबीता निगम,विवेक पांडेय ,नीरज भट्ट,पूनम कुमारी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *