14 नवंबर
*प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में गूंजा स्वदेशी अपनाने व आत्मनिर्भर भारत का संदेश*
भाजपा द्वारा संचालित आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत भाजपा कानपुर जिले में आज भव्य प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मूलचंद निरंजन उपस्थित रहे।
सम्मेलन में अधिवक्ता, चिकित्सक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, अध्यापक, शिक्षाविद तथा विभिन्न वर्गों के बौद्धिकजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला द्वारा किया गया।
मंचासीन वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वदेशी अपनाने का आग्रह केवल एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की मजबूत नींव है। यह एक सामूहिक संकल्प है जिससे देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होती है और समाज के हर वर्ग को नई ऊर्जा मिलती है। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी
यह केवल मंत्र नहीं, बल्कि भारत के कारीगरों, किसानों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के प्रति सम्मान का भाव है।
जब हम स्वदेशी उत्पादों को अपनाते हैं, तब हम भारत की मिट्टी, भारतीय श्रम और भारतीय गुणवत्ता को सम्मान देते हैं। स्वदेशी का प्रयोग देश के आर्थिक विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम है तथा इससे आत्मनिर्भर भारत का निर्माण और अधिक सशक्त होता है।
सम्मेलन में विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सुरेंद्र मैथानी, भाजपा नेता सुयश अवस्थी, जितेंद्र विश्वकर्मा और अवधेश सोनकर भी उपस्थित रहे। सभी ने आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।
अंत में, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सभी प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का यह अभियान तभी सफल होगा जब समाज का बौद्धिक वर्ग स्वदेशी एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में अग्रसर रहे।
उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा द्वारा प्रदान की गई।
