*कानपुर से संवाददाता सोनू गुप्ता*

कानपुर नगर में आज दिनांक 14.11.2025 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा यातायात पुलिस लाइन स्थित स्टोर रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डी0जी0 परिपत्र 42/25 में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप उपलब्ध यातायात प्रवर्तन उपकरणों एवं सड़क सुरक्षा संसाधनों की विस्तृत समीक्षा की गई । निरीक्षण के दौरान यातायात निरीक्षक लाइन व स्टोर इंचार्ज मौजूद रहे ।

 

•स्टोर रूम में रखे सभी उपकरणों जैसे- ब्रेथ एनालाइज़र,डेसीबल मीटर,फ्लोरोसेंट बेल्ट,कोन माउंटेड सोलर,सोलर डेलीनेटर,प्रोपेनाइल मैसेज प्लेट,पी ए सिस्टम,लाउड हेलर,बॉडी-वॉर्न कैमरा,रेड एवं ग्रीन बेकन,सर्च इमरजेंसी लाइट,बैरिकेडिंग,रिफ्लेक्टर व अन्य सुरक्षा सामग्री की स्थिति, उपलब्धता एवं रख-रखाव की बारीकी से जांच की गई एवं स्टोर रूम में उपलब्ध संसाधनो को क्रिटिकल कॉरीडोर टीम(CCT) को उपलब्ध कराने हेतु यातायात निरीक्षक लाइन एवं स्टोर इंचार्ज को निर्देशित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *