
भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ द्वारा राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन का अभिनंदन समारोह सीएनसी स्कूल गांधीनगर में आयोजित किया गया । शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने डॉक्टर शर्मा का माल्यार्पण और अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया, उन्हें तुलसी की पौध भेंट की गई।
इस अवसर पर डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक सुधार किए गए हैं। विद्यार्थियों को अब ऐसी शिक्षा दी जा रही है, जो रोजगार परक है। व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी अपने इंस्टिट्यूट से ही प्लेसमेंट प्राप्त कर लेते हैं। शिक्षा प्राप्त करने के बाद अब युवाओं को नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ता है। नई शिक्षा नीति में राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति से ओतप्रोत विद्यार्थी तैयार किये जा रहे हैं। संस्कार युक्त विद्यार्थी राष्ट्र के हित में सदैव कार्य करता है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 में विकसित भारत के सपनों को साकार करने के लिए विद्यार्थियों को आगे आना चाहिए।
अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक डॉक्टर दिवाकर मिश्र एवं संचालन क्षेत्रीय संयोजक डॉक्टर अजय मोहन शुक्ला ने किया ।इस अवसर पर बीएल पांडे अतुल दीक्षित कृष्णा तिवारी आनंद सिंह गौरव द्विवेदी मनीष दीक्षित अभिनव मिश्रा सुधाकर मिश्रा सुधीर शुक्ला अनुराग श्रीवास्तव बालेंद्र सिंह भानु प्रताप सिंह अंकित मिश्रा गायत्री प्रजापति रूबी जायसवाल संजय कटिहार बऊआ बाजपेई अखिलेश तिवारी के के बाजपेई विवेक शर्मा बीनू शुक्ला आदि ने विचार व्यक्त किये ।
